This template is free. If you want to get it, download it here. Download Free!

कर्नाटक की राजधानी क्या है | Karnataka ki rajdhani Kya hai in hindi - Hindiscale

Hindi Cartoon
Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated

 

कर्नाटक की राजधानी, कर्नाटक का इतिहास, कर्नाटक की राजधानी कब बनी, कर्नाटक के पर्यटन स्थल


कर्नाटक की राजधानी क्या है | Karnataka ki rajdhani Kya hai in hindi - Hindiscale



दोस्तों हमारे इस 28 राज्यों के देश में अलग अलग राज्य में जाने पर हमें अलग भाषाएं अलग वातावरण और अलग संस्कृति देखने मिलती है साथ ही हमें यहाँ नई नई चीज़ें सीखने और समझने का अनुभव मिलता है आज हम इन्ही 28 राज्यों में से एक राज्य कर्नाटक के बारे में जानने वाले है, बाकि राज्यों की तरह कर्नाटक भी एक खुशहाल और समृद्ध राज्य है साथ ही तरक्की की और बढ़ते हुए भारत देश की प्रगति मे कर्नाटक बाकि राज्यों की तरह बराबरी की भूमिका निभाता है इस आर्टिकल में हम आज कर्नाटक का इतिहास, karnataka ki rajdhani kya hai और कर्नाटक के प्रमुख पर्यटन स्थलों आदि के बारे में जानेंगे.


कर्नाटक का इतिहास | karnataka ka itihas


कर्नाटक दक्षिण भारत में बसा भारत का सब से बड़ा राज्य है कर्नाटक 1 नवम्बर 1956 को मैसूर राज्य नाम से बनया गया था लेकिन बाद में यानि 1 नवम्बर 1973 को इस का नाम बदल कर कर्नाटक रख दिया गया कर्नाटक में पहले Resorts और Lodges की संख्या ज़्यादा नहीं थी लेकिन यहाँ के पार्टन स्थल के बढ़ने की वजह से पर्यटकों की भी संख्या बढ़ने लगी इस लिए यहाँ काफी Resorts और Lodges बन गए है कर्नाटक राज्य की आधिकारिक भाषा कन्नड़ है इस के अलावा यहाँ हिंदी और इंग्लिश भी बोली जाती है.


विजयनगर जो की दक्षिण भारत का महान हिन्दू साम्राज्य था उस का वर्तमान स्थान कर्नाटक ही था साथ ही सन 1811 में कित्तूर की रानी चेनम्मा ने Doctrine Of Lapse के विरोध में अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ विद्रोह किया था.


कर्नाटक राज्य की सीमा 6 राज्यों से मिलती है जिस के पश्चिम में है अरब सागर उत्तर पश्चिम में है गोवा उत्तर में है महाराष्ट्र उत्तर पूर्व में आता है तेलंगाना पूर्व में है आंध्र प्रदेश दक्षिण पूर्व में आता है तमिलनाडु और दक्षिण में है केरला इन 6 राज्यों से सटी है कर्नाटक राज्य की सीमा.


कर्नाटक की राजधानी | karnataka ki rajdhani kya hai


कर्नाटक की राजधानी का नाम बेंगलुरू है है जिसे भारत की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है बेंगलुरू 709 स्कॉय किलोमेट्रेस में फैला हुआ भारत का चौथा बड़ा शहर है यहाँ की आबादी करीब एक करोड़ के आस पास है आबादी के लिहाज़ से बेंगलुरू भारत का तीसरा बड़ा शहर है. बंगलुरु भारत का पहला ऐसा शहर जहां हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर का इस्तेमाल कर के शहर में इलेक्ट्रिसिटी शुरू की गई थी साथ ही बंगलुरु अपनी टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और IT Companies के लिए दुनिया भर में मशहूर है क्यों के बहुत बड़ी मात्रा में Engineers बंगलुरू में ही रहते है इंडिया में सब से ज़्यादा सॉफ्टवेयर कम्पनीज बेंगलुरू में ही मौजूद है भारत की सब से बड़ी दो कंपनियां Infosys और Wipro के Head Quarters भी बंगलुरू में मौजूद है इस से आप अंदाज़ा लगा सकते है के बंगलुरु टेक्नोलॉजी के मामले में कितना ज्यादा एडवांस्ड है बंगलुरु में कुल 21 Engineering Colleges है जो की भारत के किसी भी शहर से काफी ज़्यादा है. भारत के टॉप 10 Richest City के लिस्ट में और Fastest Growing City के लिस्ट में बेंगलुरू चौथे नंबर पर आता है बंगलुरु अपने पर्यटन स्थलों की वजह से हर साल लाखों लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करता है.


बेंगलुरु कर्नाटक की राजधानी कब बनी | Bengaluru karnataka ki rajdhani kab bani


karnataka ki rajdhani बेंगलुरु को जानने के बाद हम जाने वल्द है के बेंगलुरू कर्नाटक की राजधानी कब बनी. कर्नाटक राज्य के गठन के बाद यानि 1 नवम्बर 1956 में बेंगलुरू को कर्नाटक की राजधानी घोषित किया गया, 1956 में इस नाम बैंगलोर था लेकिन 1 नवम्बर 2014 में केंद्र सरकार से मंज़ूरी लेकर कर्नाटक की राजधानी का नाम बैंगलोर से बेंगलुरू में बदला गया तब से अब तक इस का नाम बंगलुरु ही है.


जैसे के हम ने जाना बेंगलुरू को भारत की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है इस के अलावा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू को IT Hub भी कहा जाता है बेंगलुरु शहर के इतना समृद्ध होने के पीछे यहाँ की बड़ी बड़ी कम्पनियों और यहाँ काम कर रहे लोगो का बहुत बड़ा योगदान है यहाँ के बड़े बड़े Colleges इस शहर की तरक्की को बढ़ावा देते है साथ ही जनसंख्या के हिसाब से बेंगलुरू कर्नाटक का सब से बड़ा शहर है.


कर्नाटक के पर्यटन स्थल | karnataka ke paryatan sthal


बेंगलुरू

आकर्षक झीलों और बहुत सारे पार्क होने के कारण बेंगलुरू पर्यटकों को हमेशा अपने प्रति आकर्षित करता है साथ ही बेंगलुरू में एसी कई जगहें है जहाँ बहुत से पर्यटक जाना पसंद करते है जैसे के M.G रोड, उल्सूर झील, बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क, कब्बो पार्क, वंडरला आदि. M.G रोड बेंगलुरू शहर का सब से मुख्य मार्ग माना जाता है यहाँ कई ब्रांड्स के शोरूम और बड़े बड़े शॉपिंग मॉल्स मौजूद है इसी लिए M.G रोड को बेंगलुरू में शॉपिंग का मुख्य केन्द्र माना जाता है साथ ही बेंगलुरू में मौजूद उल्सूर झील भी पर्यटकों को काफी पसंद आती है ये झील शहर के उत्तर पूर्वी छोर पर M.G रोड के पास स्थित है इस झील पर आकर पर्यटक बोटिंग और स्विमिंग भी कर सकते है इस के अलवा इस को शहर का सब से लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी माना जाता है. बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क Bengaluru के सब से लोकप्रिय स्थानों में से एक है इस पार्क में मौजूद विविध प्रकार के जानवरों, पक्षिओं और पौधों को देखने के लिए हर साल कई सैलानी यहाँ आते है.


कूर्ग

कूर्ग हिलस्टेशन कर्नाटक के सब से लोकप्रिय स्थानों में से एक है ये पर्यटन स्थल अपने खूबसूरत वादिओं के लिए जाना जाता है कूर्ग परकृति प्रेमिओं के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है कूर्ग हिलस्टेशन का ख़ूबसूरत नज़ारा यहाँ आने वाले पर्यटन को बार बार आने पर मजबूर कर देता है.


हम्पी

हम्पी नगर कर्नाटक के बेल्लारी में स्थित है हम्पी मध्य कालीन हिन्दू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी ऐसा माना जाता है विजयनगर साम्राज्य बेहद संपन्न और धनि साम्राज्य था जो लोग इतिहासिक जगहों पर जाने का शौक रखते है उन लोगो के लिए हंपी एक अच्छी जगह साबित होगी karnataka ki rajdhani बेंगलुरू से हम्पी लग भग 349 किलोमीटर दूर है हम्पी में देखने और घूमने लायक बहुत सी जगहें है जिन में एलीफैंट स्टबलेस (Elephant Stables), क्वींस बाथ (Queens Bath), रॉयल एनक्लोसूरे (Royal Enclosure), लोटस महल (Lotus Mahal) आदि शामिल है.


काबिनी नेशनल पार्क

काबिनी नेशनल पार्क कर्नाटक का एक बहुत ही प्रसिद्ध पार्क है यहाँ आये दिन काफी सैलानी घूमने आते है काबिनी नेशनल पार्क कर्नाटक की राजधानी से लग भग 230 किलोमीटर दूर स्थित है जिन लोगो को शेर या चीते जैसे जानवर देखने का शौक है उन लोगो के लिए काबिनी नेशनल पार्क एक बहुत अच्छी जहग है ये पार्क साल के बारह महीने खुला रहता है काबिनी नेशनल पार्क में घूमने के लिए आप को जीप और नाव जैसी सुविधाएं भी मिलती है.


जोग फॉल्स

कर्नाटक राज्य में स्थित जोग फॉल्स हर साल बारिश के मौसम में सैलानिओ को अपनी तरफ आकर्षित करता है बारिश के मौसम में साल कई सैलानी यहाँ घूमने आते है ये भारत का दूसरा सब से ऊँचा वाटर फॉल्स है इस का नज़ारा वाकई देखने लायक है.


हम ने जाना (Conclusion)

दोस्तों आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम ने कर्नाटक के बारे बहुत कुछ जाना इस आर्टिकल में हम ने कर्नाटक के इतिहास के बारे में जाना हम ने जाना कि karnataka ki rajdhani Kya Hai और साथ ही कर्नाटक के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन कौनसे है. कर्नाटक राज्य भारत का एक बहुत ही सुंदर राज्य है इस राज्य में हमें अलग अलग भाषों का, वातावरण का और संस्कृति का आभास होता है साथ ही तरक्की की और बढ़ते भारत देश में कर्नाटक एक अहम भूमिका निभाता है उम्मीद है दक्षिण भारत में बसे कर्नाटक राज्य के बारे जान कर और इस आर्टिकल को पढ़ कर आप को खुशी मिली हो.


Questions


1. कर्नाटक का राज्य पशु कौनसा है ?

उत्तर:- कर्नाटक का राज्य पशु एशियाई हाथी ( Asian Elephant ) है.


2. Karnataka ki rajdhani kya hai ?

Karnataka ki rajdhani Bengaluru hai


3. कर्नाटक का राज्य पक्षी कौनसा है ?

उत्तर:- कर्नाटक का राज्य पक्षी इंडिन रोलर ( Indian Roller ) है.


4. कर्नाटक का राजकीय पुष्प ( State Flower ) कौनसा है ?

उत्तर:- कर्नाटक का राजकीय पुष्प कमल का फूल ( Lotus ) है.


5. कर्नाटक का राज्य वृक्ष ( State Tree ) कौनसा है ?

उत्तर:- कर्नाटक का राज्य वृक्ष चंदन का पेड़ है.


6. कर्नाटक में कुल कितने जिले है ?

उत्तर:- कर्नाटक में कुल 31 ज़िले है.


7. कर्नाटक का सब से बड़ा जिला कौनसा है ?

उत्तर:- क्षेत्र के दृष्टिकोण से बेलगावी कर्नाटक का सब से बड़ा ज़िला है.


8. कर्नाटक का सब से छोटा जिला कौनसा है ?

उत्तर:- कर्नाटक का सब से छोटा जिला बेंगलुरु अर्बन है.


9. कर्नाटक का पुराना नाम क्या था ?

उत्तर:- कर्नाटक का पुराना नाम मैसूर था.


10. कर्नाटक का कुल क्षेत्र फल कितना है ?

उत्तर:- कर्नाटक का कुल क्षेत्र फल 191,791 km² है


11. कर्नाटक की जनसंख्या कितनी है ?

उत्तर:- 2011 की जनगणना के अनुसार कर्नाटक की जनसंख्या 61,095,297 है

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.